JUGNU
05/18/2021
571
JUGNU Trailer out : मासूम जिंदगियों की खामोश सिसकियों की कहानी है 'जुगनू'
मुंबई : भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज निर्माता रतनाकर कुमार व अभिनेता अवधेश मिश्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जुगनू’ का ट्रेलर आज आउट हो गया है। ट्रेलर वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से जारी हुआ है, जिसमें अवधेश मिश्रा के साथ देव सिंह, रोहित सिंह मटरू, विनोद मिश्रा, पप्पू यादव, सुबोध सेठ, बबलू खान, अनिता रावत, श्वेता वर्मा, अदिति रावत, इशिता पॉल, बबलू सेहरावत और मनोज टाइगर मुख्य भूमिका नज़र आ रहे हैं। फ़िल्म को रत्नाकर कुमार ने प्रोड्यूस किया है, जबकि अवधेश मिश्रा ने खुद ही इस फ़िल्म की कहानी लिखी है और इसका निर्देशन किया है।
फिल्म ‘जुगनू’ का ट्रेलर मन को झकझोरने वाला है। फ़िल्म की कहानी शुरू होती है, एक छोटी बच्ची जुगनू के किडनैपिंग से। इसके बाद कहानी में कई शेड्स और इमोशन उभर कर सामने आते हैं। फ़िल्म का ट्रेलर पूरी तरह से अपनी ओर आकर्षित कर लेने वाला है। इसको लेकर रतनाकर कुमार व अवधेश मिश्रा कहते भी हैं कि मासूम जिंदगियों की खामोश सिसकियों की कहानी है 'जुगनू', जिसकी कराह सामाजिक कुरीतियों के कान हमेशा अनसुना कर देता है। फिर उस मासूम हृदय की वेदना मानवीय संवेदनाओं को भेदती चली जाती है। यह आम रूटिन फिल्मों से अलग है, इसकी एक झलक फ़िल्म के ट्रेलर में दिख रही है। आशा करता हूँ कि यह सबों को पसंद आएगी, क्योंकि ये कहानी मेरे दिल के करीब है और मैंने कोशिश की है एक ऐसी फिल्म बनाने की, जिस पर भोजपुरी को गर्व हो।
उन्होंने कहा कि यह कहानी एक संजीदा कलाकार मन से निकली है, जो बेहद सौम्य और दिल को छूने वाली है। यह फिल्म लीक से हटकर है। मैंने इसके लिए बहुत मेहनत की है और आगे भी करूंगा। उन्होंने दावा किया कि जुगनू एक ऐसी फिल्म है, जो आज तक किसी ने भोजपुरी में सोचा ही नहीं होगा। फिल्म में इमोशन बहुत है। फिल्म ‘जुगनू’ के को-प्रोड्यूसर के प्रणीत वर्मा हैं। स्टोरी, स्क्रीनप्ले, डायलॉग और डायरेक्शन अवधेश मिश्रा करेंगे। एक्जक्यूटिव प्रोड्यूसर अनिता रावत हैं। फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा और रामचंद्र यादव हैं। म्यूजिक मधुकर आनंद और अमरेश राय का लिरिक्स प्रांती, जगदीश मौर्या और कृष्णा बेदर्दी है। एक्शन दिनेश यादव और डीओपी आर आर प्रिंस और कोरियोग्राफी प्रसून यादव की है।
-
03/19/2025 624 -
11/03/2024 626
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT